आना जाना ठहरना - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

जहाँ मैं हूँ
मुझे होना नहीं है
पसन्द भी शायद नहीं है
लेकिन वह भरोसा दिलाता है
वहाँ तक के रास्ते का
जहाँ मुझे पहुँचना है।

वहाँ मुझे
पहुँचना होगा
लेकिन जब मैं वहाँ होऊँगा
वहाँ मुझे होना नहीं होगा
पसन्द भी शायद नहीं होगा।

लेकिन वह भरोसा दिलाएगा
वहाँ तक के रास्ते का
जहाँ मुझे पहुँचना होगा।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories