आना और जाना - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

हर आने के साथ
जाना जुड़ा होता है।
आना चुपके से होता है,
उसकी भनक नहीं मिलती,
फिर अचानक एक दिन
आने का पता चलता है।
 
इसी तरह जाने से पहले ही
जाना हो चुका होता है —
अचानक एक दिन
जाने का पता चलता है।
 
आना और जाना
बिना आहट के होता है,
अहसास सिर्फ़ होता है
कुछ भर जाने का —
कुछ खाली हो जाने का —
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories