जंगल चीता बन लौटेगा - उज्जवला ज्योति तिग्गा

उज्जवला ज्योति तिग्गाउज्जवला ज्योति तिग्गा17 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

जंगल आख़िर कब तक ख़ामोश रहेगा
कब तक अपनी पीड़ा के आग में
झुलसते हुए भी
अपने बेबस आँसुओं से
हरियाली का स्वप्न सींचेगा
और अपने अंतस में बसे हुए
नन्हे से स्वर्ग में मगन रहेगा
....
पर जंगल के आँसू इस बार
व्यर्थ न बहेंगे
जंगल का दर्द अब
आग का दरिया बन फ़ूटेगा
और चैन की नींद सोने वालों पर
कहर बन टूटेगा
उसके आँसुओं की बाढ़
खदकती लावा बन जाएगी
और जहाँ लहराती थी हरियाली
वहाँ बयावान बंजर नज़र आएँगे
....
जंगल जो कि
एक ख़ूबसूरत ख़्वाब था हरियाली का
एक दिन किसी डरावने दु:स्वपन-सा
रूप धरे लौटेगा
बरसों मिमियाता घिघियाता रहा है जंगल
एक दिन चीता बन लौटेगा
....
और बरसों के विलाप के बाद
गूँजेगी जंगल में फ़िर से
कोई नई मधुर मीठी तान
जो खींच लाएगी फ़िर से
जंगल के बाशिंदो को उस स्वर्ग से पनाहगाह में
उज्जवला ज्योति तिग्गा
About the poet

उज्जवला ज्योति तिग्गा

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like