तवायफ़-2 - उद्‌भ्रान्त

उद्‌भ्रान्तउद्‌भ्रान्त4 Sept 1948

7 min read · 12.4K reads

 क्या एक तवायफ़
जिस्म का सौदा करते समय
करती है आत्मा का भी ?
क्या एक तवायफ़ जानती है
कि वह पैदा नहीं हुई
उसे बनाया गया समाज के
उच्च पदासीन, पर्दानशीन,
सभ्य कहे जाते
धर्म के ठेकेदारों द्वारा ही ?

सवाल है कि क्या एक तवायफ़
माँ होने के अकल्पनीय स्वर्गिक सुख से
स्वयं को करती है वंचित सायास ?
यह भी कि
क्या स्वयं को बेचते हुए बिस्तर पर
कभी उसे आती है याद अपनी माता की
जिसने उसे जाने किन परिस्थितियों में जन्म दिया
हसरत से याकि बड़ी नफ़रत से ?
या अपने पिता की
जो मान चुका होगा मन ही मन
कि बेटी उसकी
इस दुनिया से ले चुकी विदा ?

या वह जो अपने
क्षणिक और जंगली सुख की तलाश में
रोप गया उसे
किसी दुर्गन्ध से भरी गन्दी और बदसूरत
गली की उर्वर मिट्टी में ?

कोई भी रिश्तेदार इस नरक में भी
अब नहीं पहचानेगा उसे
वह ज़िन्दा एक लाश है ठण्डी
सम्बन्धों की ऊष्मा नहीं उसमें
हर पल वह बढ़ती है मृत्यु की ओर तेज़ गति से
उससे भी तेज़ी से कामना वह करती है
मृत्यु को तत्काल वरण करने की

तवायफ़ हमारे समाज के लिए एक गंदी गाली है
तवायफ़ हमारे समाज के दामन पर पड़ा
एक धब्बा अश्लील है
उसके बारे में तरह-तरह की सूक्तियाँ
और सुभाषित गढ़ता है हमारा समाज यह
मगर इतनी जहमत उठाता नहीं कोई कि
खोजे इस समस्या का मूल -- गहरे जाए इसकी जड़ में
दुख है नहीं सोचता कोई --
कैसे हो सकेगा
उस कारण का युक्तिपूर्ण निवारण !
उद्‌भ्रान्त
About the poet

उद्‌भ्रान्त

सुपरिचित कवि-लेखक। कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। मूल नाम : रमाकांत शर्मा जन्म : 04/09/1948 | झुंझुनू, राजस्थान

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी