पोस्टकार्ड - उद्‌भ्रान्त

उद्‌भ्रान्तउद्‌भ्रान्त4 Sept 1948

8 min read · 12.4K reads

मोबाइल
और इण्टरनेट के इस युग में भी
अपनी धीमी रफ़्तार के बावजूद
एक आम आदमी की तरह
अभी बचा है उसका अस्तित्व
और जब तक रहेगा
आम आदमी
और उसका दुख
मौजूदा लोकतन्त्र की बहसों के बीच
वह रहेगा इसी तरह
महत्वपूर्ण ।

अपने बजट भाषणों में
प्रतिवर्ष वित्तमन्त्री उसका करेंगे
ख़ास ज़िक्र,
उसकी मूल्य-वृद्धि करते हुए
सरकारें काँपेंगी
और अगर कभी
पाँच-सात सालों में
ऐसी नौबत आने को हुई
तो मचेगा हड़कम्प
विरोधी दलों को
मिलेगा एक मुद्दा !

मगर उसे
इस्तेमाल करनेवाला
एक साधारण जन
लुटा-पिटा करेगा महसूस
नगरों,
महानगरों में काम करनेवाले
करोड़ों जनों का
अपनी जड़ों की सुधि लेना
और भी होगा कठिन

पिछले पचपन बरसों में
पोस्टकार्ड की क़ीमत
पाँच से पचास पैसे तक
जब-जब बढ़ी है,
तब-तब
अनगिनत बूढ़ी आँखों में तैरतीं
जवान कामगर उम्मीदें
कुछ और दूरी पर
खिसक गई हैं --

जैसे आज़ाद भारत में
खिसकती जाती है आज़ादी
हर वर्ष
इंच-दर-इंच
इण्टरनेट की दुनिया में
पोस्टकार्ड की उपस्थिति
एक ग़रीब और शोषित
पीड़ित और उपेक्षित
निरन्तर हाशिए पर धकेले जानेवाले
आम आदमी के द्वारा
अस्तित्व की रक्षा के लिए
किया जानेवाला
शंखनाद है !

अनिवार्य तत्व जल
क्षीर की श्रेणी में अवतरित
बिसूरती अतीत को
दुख और शर्म से
सिकुड़ती
शिखण्डी सभ्यता से
क्षिप्र शरों से लहूलुहान
भीष्म-जननी
क्या प्रतीक्षारत है
सूर्य के उत्तरायण में
आने की बाट जोहते ?
क्या बिगुल बज रहा
मनुष्यता के अन्त का ?
उद्‌भ्रान्त
About the poet

उद्‌भ्रान्त

सुपरिचित कवि-लेखक। कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। मूल नाम : रमाकांत शर्मा जन्म : 04/09/1948 | झुंझुनू, राजस्थान

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी