अयोध्या-3 - उद्‌भ्रान्त

उद्‌भ्रान्तउद्‌भ्रान्त4 Sept 1948

5 min read · 12.4K reads

घाट

सरयू के घाट पर
सूर्य की किरणों के परावर्तन से
चमकती लहरों में
अपने हाथों-पाँवों को धोते
और मुँह पर पवित्र
सरयू-जल के छींटे मारते
मैंने यही सोचा कि
एक सफल
प्रजावत्सल जीवन
जीने के बाद भी
राम को अतीव
दुख का कौन-सा नगीना
शूल की तरह
चुभ रहा था हृदय में
कि उन्होंने अपने परिजनों,
कुटुम्बियों,
मित्रों-अनुचरों सहित -
किया सामूहिक आत्मोत्सर्ग ?

क्या वह दुख था
पत्नी और
सर्वाधिक प्रिय अनुज
की आत्महत्या का !
कारण जिसके
वे स्वयं थे ?
किसी भी महान आत्मा का अन्त
क्यों होता है दुखद
और अपने
अन्तिम क्षणों में वह
क्यों महसूस करता है
एकाकी ?
क्यों होता है उसे मोहभंग ?

चाहे वह कृष्ण हों,
बुद्ध हों,
यीशु हों,
हजरत मोहम्मद हों
या फिर
गाँधी ही क्यों न हों ?

क्या दुख ही है
जीवन का अन्तिम सत्य ?
जो बहेगा अंततः
सरयू के
चमकते हुए
निरन्तर
प्रवाहमान जल में ?
उद्‌भ्रान्त
About the poet

उद्‌भ्रान्त

सुपरिचित कवि-लेखक। कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। मूल नाम : रमाकांत शर्मा जन्म : 04/09/1948 | झुंझुनू, राजस्थान

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी