...भाई रे

उदय प्रकाशउदय प्रकाश1 Sept 1951

1 min read · 12.4K reads

बड़ा भाई नीम की छाँह में

खड़ा मालूम क्या कर रहा है

देर हुई

अब भाई नहीं

बैल है वहाँ

अधेड़, कत्थई और थका

समझदार

और शांत।

नीम की ठंडी छाँह में

नहीं है इतनी ठंडक

कि ठंडे हो सकें

भाई के गर्म फेफड़े

कि दुनिया-घर-परिवार

भूल-भाल सब-कुछ

पागुर करता रहे।

यहाँ धूप में

मैं अभी कुछ देर और

ख़रगोश ही रहे आना

चाहता हूँ।

पर धूप

आख़िर धूप है

काया पलटते

देर कहाँ लगती है?

भाई रे

बघेरा बनूँ

कि बैल?

उदय प्रकाश
About the poet

उदय प्रकाश

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like