आजकल - उदय भान मिश्र

उदय भान मिश्रउदय भान मिश्र15 Sept 1937

2 min read · 12.4K reads

आजकल
मैं
एक ऐसे जंगल से
गुजर रहां हूँ
जिसमें
एक दरख्त की जड़ें
दूसरे दरख्त की
जड़ें हैं

एक की पत्तियां
दूसरे की पत्तियां हैं
एक की जत्तायें
दूसरे की जत्ताएं हैं

मैं
एक ऐसे जंगल से
गुजर रहा हूँ
जिसमें हर दरख्त
दूसरे दरख्त पर
झुका हुआ है
हर दरख्त
दुसरे दरख्त पर
ठिका हुआ है
उदय भान मिश्र
About the poet

उदय भान मिश्र

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like