ऐ बुलबुल-ए-दिल दौड़ के जानाँ कूँ पहुँच तूँ

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तलाउबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

1 min read · 12.4K reads

ऐ बुलबुल-ए-दिल दौड़ के जानाँ कूँ पहुँच तूँ

वीराना-ए-तन छोड़ गुलिस्ताँ कूँ पहुँच तूँ

तुझ हिज्र सीं हूँ जाँ-ब-लब ऐ यार शिफ़ा-बख़्श

जल्दी से मिरे दर्द के दरमाँ कूँ पहुँच तूँ

याक़ूब तिरे ग़म सती ऐ यूसुफ़-ए-मिस्री

बेकल है शिताबी सती कनआँ' कूँ पहुँच तूँ

लगना है तुझे पाँव सीं गर ऐ दिल-ए-पुर-ख़ूँ

संजाफ़ नमन शोख़ के दामाँ कूँ पहुँच तूँ

ऐ दिल जो तुझे जग मने होना है सुर्ख़-रू

तू पिउ के लब-ए-ला'ल-ए-बदख़्शाँ कूँ पहुँच तूँ

है हुस्न की गर्मी सेती बेताब शब-ओ-रोज़

ऐ बाद-ए-सहर ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ कूँ पहुँच तूँ

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला
About the poet

उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह ख़ाँ मुब्तला

  1. माह-रू निकले है नित उजली तरह

    माह-रू निकले है नित उजली तरहइस सबब रौशन है दिल पुतली तरह

    12.4K reads
  2. सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापा

    सद-हैफ़ कि कमज़ोर है चश्मान बुढ़ापासुस्ती सती जुम्बिश में है दंदान बुढ़ापा

    12.4K reads
  3. हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जा

    हुस्न के डंके की धूम जग में पड़ी जा-ब-जाक्यूँ न बजे दिल मने इश्क़ की नौबत सदा

    12.4K reads
  4. मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों में

    मिरा प्यारा है ना-फ़रमाँ हमेशा और प्यारों मेंनहीं देखा कसू ने लाला-रू ऐसा हज़ारों में

    12.4K reads
  5. तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम है

    तिरा बुलबुल हूँ तुझ गुल की क़सम हैबिरह सूँ मस्त हूँ मुल की क़सम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like