शोक : 2 मई 2016

तुषार धवलतुषार धवल22 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

रह रह कर तहों से

रिस आता है शोक

घटाटोप में स्तब्ध धरती

रह रह कर सिहरती है जैसे

एक और स्तंभ ढहता है

एक और उजाड़

मुँह फाड़े उग आता है

अकथ धाराएँ कंदराएँ स्मृतियाँ उगलती हैं

एक सुई धँसी मिलती है

अमर भंगुरता के रहस्य की नस में

नीम बेहोशी या आधी जाग

जहाँ से भी देखूँ

यह वृत्त अछोर ही रहता है

एक कुआँ आँख फाड़े अपनी

तल से आकाश को देखता है

एक आकाश उस कुएँ में समा जाना चाहता है

निर्वात का यह बंजर मौन

साँस के अँधेरे में

देह के भोजपत्र पर

किसी आदिम लिपि में लिखता है

एक अक्षर अंत का

तुम्हारी जीवनी स्मृति में भर कर

हम उसमें पढ़ते हैं

अन्-अंत।

तुषार धवल
About the poet

तुषार धवल

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी