जब मौन दुखने लगे

तुषार धवलतुषार धवल22 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

जब मौन दुखने लगे

देह भर जाए तुम्हारी बातों से

लौटा दूँगा तुम्हारा कहा हर कुछ

मैं सन्नाटे को झेलता हुआ

तुम्हारे कोलाहल में

तमाम ताज पोशियों के बीच से

चुपचाप गुज़र जाता हूँ

वैसे ही जैसे कोई बिल्ली रास्ता काट जाती है अँधेरे में

या भूली हुई कोई बाल्टी कुएँ में लटकी रह जाती है रात भर

मैं शून्य में लिखा हुआ एक वाक्य हूँ

जिससे शब्दों की पपड़ियाँ झर रही हैं

पूर्वाग्रह बहुत डसते हैं बस्ती के इस सच को

सत्य की मशाल लिए

तुम जो चल रहे हो शोर उठाए

आओ अपनी अँधेरी सुरंगों से भी गुज़रो

वहाँ उजाले पर मौन दुखता है।

तुषार धवल
About the poet

तुषार धवल

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी