एक झुर्री चन्द सफ़ेद बाल और आइसोटोप-6 - तुषार धवल

तुषार धवलतुषार धवल22 Sept 1973

4 min read · 12.4K reads

आईसोटोप रहा जन्म से तुममें तुम जैसा तुम से कुछ अलग थे न्यूट्रॉन मेरे
मेरा विक्षेप जिस ललकार का पीछा करता है
तुम उससे सुरक्षित हो
और तभी नींद का सुख तुम्हारे हिस्से आता है
तुम्हारे हिस्से आती है हँसी किसी पर भी कभी भी कि तुम्हारे अपने कमरे में ही आकाश है तुम्हारा
रात की बाग़बानी करता मजूर सितारों के ताप को सहता है अपनी आत्मा पर उनके गीतों में उतरता है छूता है उनके दर्द को बे-आवाज़
वह खोजता है केवल एक अभिव्यक्ति बिल्कुल उस जैसी उसकी अपनी
बाकी सभी रचनाएँ उस तक पहुँचने का रियाज़ भर हैं
अन्त कोई भी मुकम्मल नहीं होता चालीस के बाद भी उस गाँव में भी जिसके बाहर वे डरावने शब्द लिखे हैं जिसे देख कर धर्म दर्शन ईश्वर चिर-यौवन कामना में अपनी मृत्यु से सम्वाद करते अपनी जिजीविषाओं से अपनी अमरता रचते वहीं खड़े रह गए हैं
तुषार धवल
About the poet

तुषार धवल

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like