सारे वरक़ तुम्हारे - तुफ़ैल चतुर्वेदी

तुफ़ैल चतुर्वेदीतुफ़ैल चतुर्वेदी20 Sept 1961

8 min read · 12.4K reads

मदीने मे मशहूर थी एक बुढ़िया
समझते थे सब उसे नेक बुढ़िया
वो ख़ुश खल्क थी और शीरीं ज़ुबां थी
अजीज ए दिल ए तिफ्लो पीरो जवाँ थी
मदीने की सब बेटियाँ और माएँ
किया करती थीं उससे हासिल दुआएँ
क़ज़ारा पयामे अजल उसको आया
हर एक शख़्स ने सोग उसका मनाया
मिली ख़ाक में गरचे बुढ़िया बिचारी
रहा मुद्दतों ज़िक्र ए ख़ैर उसका जारी

यक़ीं था ये सबको कि मगफूर होगी
खयाबान ए जन्नत में मसरूर होगी

किसी ने पयंबर से इक रोज़ पूछा
कि हज़रत वो मशहूर ओ मारूफ बुढ़िया
जिसे याद नेकी से करते हैं सारे
महोसाल जिसने ब-इज़्ज़त गुज़ारे
मआल उसका रौशन करें आप हमपर
कि गुज़री है क्या बाद ए मर्ग उसके दम पर

तबस्सुम किया आपने और न बोले
कि तक़दीर के राज़ को कौन खोले

मुसिर था निहायत वो पुरसंदह लेकिन
न आया नज़र कोई चारा कहे बिन
ये फ़रमाया बुढ़िया की हालत न पूछो
उठाती है वो क्या अजीयत न पूछो

किए की वो अपने सज़ा पा रही है
उसे उसकी तक़सीर पेश आ रही है

सुना ये तो हैरत से उसने कहा यूँ
हुई किस तरह उसकी हालत दीगर गूँ
कहा यूँ पयंबर ने क्या पूछते हो
मआले जन ए पीरह से तुम सबक़ लो
यहाँ पाल रक्खी थी एक उसने बिल्ली
बंधी रहती थी घर में जो भूकी प्यासी
ख़बर उसकी पहरों न लेती थी बुढ़िया
उसे खाना पीना न देती थी बुढ़िया

नतीजा ये है बेज़ुबाँ पर जफ़ा का
कि नाज़िल हुआ क़हर उसपर खुदा का

रवायत ये मन्कूल और मुस्तनद है
पये अहल ए दिल एक रौशन सनद है
जो इंसाँ सितम बेज़ुबाँ पर करेगा
करम उसपे अल्लाह कमतर करेगा।
तुफ़ैल चतुर्वेदी
About the poet

तुफ़ैल चतुर्वेदी

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like