उठ किसान ओ

त्रिलोचनत्रिलोचन20 Sept 1917 – 9 Sept 2007

1 min read · 12.4K reads

उठ किसान ओ, उठ किसान ओ,

बादल घिर आए हैं

तेरे हरे-भरे सावन के

साथी ये आए हैं

आसमान भर गया देख तो

इधर देख तो, उधर देख तो

नाच रहे हैं उमड़-घुमड़ कर

काले बादल तनिक देख तो

तेरे प्राणों में भरने को

नए राग लाए हैं

यह संदेशा लेकर आई

सरस मधुर, शीतल पुरवाई

तेरे लिए, अकेले तेरे

लिए, कहाँ से चल कर आई

फिर वे परदेसी पाहुन, सुन,

तेरे घर आए हैं

उड़ने वाले काले जलधर

नाच-नाच कर गरज-गरज कर

ओढ़ फुहारों की सित चादर

देख उतरते हैं धरती पर

छिपे खेत में, आँखमिचौनी

सी करते आए हैं

हरा खेत जब लहराएगा

हरी पताका फहराएगा

छिपा हुआ बादल तब उसमें

रूप बदल कर मुसकाएगा

तेरे सपनों के ये मीठे

गीत आज छाए हैं

त्रिलोचन
About the poet

त्रिलोचन

View profile & all 28 Poems / Stories

More from त्रिलोचन

  1. आरर डाल

    सचमुच, इधर तुम्हारी याद तो नहीं आई,झूठ क्या कहूँ। पूरे दिन मशीन पर खटना,

    12.4K reads
  2. पथ पर चलते रहो निरंतर

    पथ परचलते रहो निरंतर

    12.4K reads
  3. आज मैं तुम्हारा हूँ

    कल मेरे प्राणों में कोई रो रहा था। बाहर सब शांत था। भीतर भीतर भारी व्यथा भर गई थी। जी बड़ा उदास था। कौन-सी हवा थी वह जो अपनी लहरों से घेर घेरकर मुझको बाँध गई।किसका दुख यह मेरे मन में आकर ठहरा। किसने गुमनाम पत्र यह अपना भेजा है। मैंने जो पाया है उसको कैसे अपने अंदर के कोने में मौन पड़ा रहने दूँ? अगर किसी राही को काँटा गड़ जाता है तो क्या वह काँटे को लिए दिए उसी तरह चलता है? मैं इसका क्या करूँ?

    12.4K reads
  4. वही त्रिलोचन है

    वही त्रिलोचन है, वह—जिस के तन पर गंदेकपड़े हैं। कपड़े भी कैसे—फटे लटे हैं

    12.4K reads
  5. उनका हो जाता हूँ

    चोट जभी लगती हैतभी हँस देता हूँ

    12.4K reads