यह अँधेरा कुछ अलग तरह का है

त्रिभुवनत्रिभुवन

1 min read · 12.4K reads

इस अँधेरे में एक चंद्रमा है

यह अँधेरा कुछ अलग-सा है

अँधेरा यह ज्योत्स्नाओं से बुना हुआ है।

यह अँधेरा अद्भुत अनुपम है

पतझर-से इस अँधेरे का सघन जंगल

इस अँधेरे में ज़रा महकता-सा वसंत है।

त्रिभुवन
About the poet

त्रिभुवन

सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like