था जो तेरे अंग-अंग

त्रिभुवनत्रिभुवन

1 min read · 12.4K reads

चोरी चोर में कहाँ थी

वो तो तेरे मन में थी।

ठगोरी ठग में कहाँ थी

वो तो तेरे रूप में थी।

कुटिलता कुटिल में कहाँ थी

वो तो तेरे केशों में थी।

चपलता बच्चों में कहाँ

वो तो तेरे नयनों में थी।

बंकाई असि-धार में कहाँ

वो तो तेरी भौंहों में थी।

हीनता क्षुद्र में कहाँ,

वो तो तेरी कटि में थी।

कठोरता तेरे मन में कहाँ

वो तो तेरी अंठली में थी।

नहीं-नहीं कंजूसों में कहाँ

वो तो तेरी हाँ-हाँ में थी।

निर्लज्जता निर्लज्ज में कहाँ

वो तो तेरी सुरत में थी।

रंगों की महक फूलों में कहाँ

वो तो तेरे अंग-अंग में थी।

त्रिभुवन
About the poet

त्रिभुवन

सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like