न मलयानिल
न नव उजियारा
न पीअरि पांडरि
न काहरकार धतूरा
न नागेसर कलि
न संख धुनि
न तगरताल
न मधु लए मधुकरे
न कमल पखुरिया
न पौंअनार
न नव-पल्लव ओछा-ओल
न कनक केसुआ
न दक्खिन पवन
न किसलय कुसुम पराग
न सुललित हार मंजरि
न घन कज्जल आंखिहि आंजन
क्या करें इस गंडमरे वसंत का?








