रात आई और अदृश्य में डूब गए

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

1 min read · 12.4K reads

रात आई

और अदृश्य में डूब गए

मीलों-मील फैले हुए

मार्च के सुनहले और सुर्ख़

एक नक्षत्र अपनी धुरी पर घूमता है

उन्हें दृश्य में लाने

धनतहिया कोई दो बीघे का यूँ ही परती में डाल दिया गया है

शून्य के लंबे-लंबे कश खींच रही है पृथ्वी

बस धनकुट्टे कुछ मखमली अब रेंगते रहेंगे यहाँ-वहाँ

गहरी सोच में डूबे हुए।

तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like