तेरे जहान में इन्सान परेशान यहां - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

तमाम उम्र गुज़ारी, तलाश में तेरी
छुपा हुआ है मेरे दिल की धड़क़नों में तूं

पुकारता रहा मैं आरती आज़ानों में
मैं भूल बैठा कि इन्सानियत तेरा घर है

हज़ारों पोथियां लिख डालीं शान में तेरी
तुझे परमात्मा, अल्लाह और ख़ुदा जाना

तुम्हारे नाम पर कर डाला कत्ले आम यहां
भजन सुने, पढ़ी नमाज़ सुबहो-शाम यहां

कोई अपने को कहे बेटा, कोई पैग़म्बर
कोई कोई तो यहां ब्रह्म बना बैठा है

कहां तू सो रहा है कमली वाले मुझको बता
तेरे जहान में इन्सान परेशान यहां
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे