सो नहीं मैं पाता हूँ - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.3K reads

डरा डरा सा मैं रातों को जाग जाता हूँ
नींद आती है मगर सो नहीं मैं पाता हूँ

सवाल ये नहीं ये शहर क्यों डराता है
सवाल ये है कि मैं क्यों भटक सा जाता हूँ

ये शहर मेरा है समझो ना इसे बेगाना
मगर मैं क्यों यहां का शहरी ना बन पाता हूँ

जो लोग गाँव की मिट्टी को यहां लाए हैं
बदन में उनके अपनेपन की महक पाता हूँ

जनम जहाँ हुआ क्या देश वही होता है
करम की बात को मैं क्यों समझ ना पाता हूँ
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like