रास्ते खामोश हैं - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

रास्ते ख़ामोश हैं और मंज़िलें चुपचाप हैं
ज़िन्दगी मेरी का मकसद, सच कहूं तो आप हैं

आपके आने से पहले चल रही थी ज़िन्दगी
वो भला क्या ज़िन्दगी, जिसमें न शामिल आप हैं

ज़िन्दगी भर ख्वाब में चेहरा जो हम देखा किये
वो न कोई और था, सपना भी मेरा आप हैं

मां की ममता, प्यार बीवी का सभी कुछ तुम ही हो
बेतक्कलुफ़ हो के भी, तुम तुम नहीं हो, आप हैं

आंख के आंसू में शामिल है ख़ुशी या फिर है गम
फर्क क्या पडता है, हर आंसू का कारण आप हैं
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like