तमाम उम्र-ए-रवाँ का माल हैरत है

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

तमाम उम्र-ए-रवाँ का माल हैरत है

जवाब जिस का नहीं वो सवाल हैरत है

दुकान-ए-चश्म यहाँ बे-मिसाल हैरत है

इस आइने का सरासर कमाल हैरत है

ये ज़िंदगी तो तिरे साथ साथ ख़त्म हुइ

जो मुझ में बाक़ी है वो ला-ज़वाल हैरत है

वो ख़्वाब ऐसे थे ताबीर इन की थी ही नहीं

रमीदा हिज्र गुरेज़ाँ विसाल हैरत है

हुई तिलिस्म-ज़दा जब ये आइने ने कहा

यहाँ तो सारे का सारा जमाल हैरत है

अदम वजूद अदम उफ़ ये सिलसिले कैसे

मैं लुट गई हूँ मगर माला-माल हैरत है

ये काएनात है हैरान अपने होने पे

क़दम क़दम पे यहाँ महव-ए-हाल हैरत है

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads