हमें लिखा भी अगर हाशिए में रखा गया

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

हमें लिखा भी अगर हाशिए में रखा गया

नज़र न आए जो उस ज़ाविए में रखा गया

तिरे नसीब में मंज़िल कभी न आएगी

सफ़र तमाम तरह दाएरे में रखा गया

हवा को ये भी बताया कि रौशनी है कहाँ

चराग़ को भी तिरे रास्ते में रखा गया

अना के नाम पे जब बन गया सनम-ख़ाना

ख़ुदा को ला के वहाँ बुत-कदे में रखा गया

हुआ ये हाल कि बेहाल हो गए हम तो

ब-नाम-ए-इश्क़ अजब मरहले में रखा गया

अजीब साअ'त-ए-दीदार थी निगाहों में

सजा के हैरतों को आइने में रखा गया

कोई बयान दिया न कोई सफ़ाई दी

हमारा नाम मगर फ़ैसले में रखा गया

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads