बिजूका - तरुण भटनागर

तरुण भटनागरतरुण भटनागर24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

साथी का यक़ीन था
कि
निष्प्राण है गोल मटका चेहरा
किसी ने बताया
 बेहद आश्वस्ति के साथ
कि
सिर्फ कालिख हैं
डराती आँखें
हाथों पर हाथ रख
आँखों से घूरते आँख
मित्र ने बताया
कि जो भय है
वह सिर्फ
बांस पर लिपटा भुस है
हमेशा याद था
की हम पंछी थे
पंख थे
आकाश था
उड़ान थी
इस तरह तय था
इन सब बातों का पता चल जाना।
तरुण भटनागर
About the poet

तरुण भटनागर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like