आँगन वाली चिड़िया

तरुण भटनागरतरुण भटनागर24 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

तपती धूप में,

आँगन के नंगे फ़र्श पर,

वह चिड़िया,

मेरी स्मृति को अपने पंजों से कुरेदती।

मानो पराए लोग,

ख़राब स्विच वाले पंखे से,

जो न बदले हवा।

वह यूँ आई,

मानो चट्टाने निगलने उस पर झूमती काही,

आकाश गटकने मँह फाड़े सूरज,

ठूँठ पर लिपटी बेल,

...।

गर्म तवे पर बूँद-सी छुनछुनाती,

उसकी दुनिया,

धूप में खिंची,

मेरे आँगन में...।

मानो पेड़ की छाल पर कुकुरमुत्ता,

बिना योजना गिरे बीज से।

बंद रेखाओं के बीच,

उसे देख चाहता,

काश वह गाती,

भले मान मुझे पुराया।

सोचता हूँ,

मैं उसे उसकी दुनिया समेटने नहीं दूँगा,

दबोचकर खींचूँगा, एक टुकड़ा,

भीतर की ठंड तक,

फिर से पंजों के लिए।

तरुण भटनागर
About the poet

तरुण भटनागर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like