उनके ही चरणों में रहकर - तारादेवी पांडेय

तारादेवी पांडेयतारादेवी पांडेय

4 min read · 12.4K reads

‘उनके’ ही चरणों में रहकर उनकी ही कहलाऊँगी।
‘उनके’ प्रति जो प्रेम-भाव है उसको मैं दरसाऊँगी॥
‘उनके’ पूजन की भी विधि मैं अपने आप बनाऊँगी।
अपनी कल हृतंत्री के मैं तारों को झनकाऊँगी॥

अपने ही मन-मानस से मैं प्रेम-सलिल भर लाऊँगी।
गंगा-जमुना नीर बिना ही अर्ध्य अमोल सजाऊँगी॥
हृदय-कुंज के सुन्दर सुरभति भाव कुसुम चुन लाऊँगी।
बड़े प्रेम से ‘उन्हें’ चढ़ाकर अपना प्रेम निभाऊँगी॥

द्रव्य-भेंट के बदले तो मैं स्वयं भेंट चढ़ जाऊँगी।
इसी तरह की पूजा करके ‘उनका’ मान बढ़ाऊँगी।
अपने निर्मल मानस का मैं ‘उनको’ हंस बनाऊँगी।
भाँति-भाँति के कौतुक करके ‘उनका’ चित्त चुराऊँगी॥

उनके ही दरवाजे़ अब मैं भीख माँगने जाऊँगी।
सम्मुख जाकर उच्च स्वर से प्रेम-पुकार लगाऊँगी॥
प्रेम-अश्रु-मुक्ताओं का मैं सुन्दर हार बनाऊँगी।
भक्ति-भाव से, सरल स्नेह से ‘उनको’ ही पहनाऊँगी॥
तारादेवी पांडेय
About the poet

तारादेवी पांडेय

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तारादेवी पांडेय

  1. जो कह न सकूँ मैं तुमसे - तारादेवी पांडेय

    जो कह न सकूँ मैं तुमसे, उसको चित्रित कर दोगे?ओ चित्रकार क्या मुझको, ऐसी छवि दिखला दोगे?

    12.4K reads
  2. बिछ जाती जब नील गगन में - तारादेवी पांडेय

    बिछ जाती जब नील गगन में, मेघों की चादर काली।छिप जाती तब क्षण-भर ही में, तारों की झिलमिल जाली॥

    12.4K reads
  3. याचना - तारादेवी पांडेय

    खड़ी भिखारिन कब से द्वार!माँग रही है सुखमय प्यार;

    12.4K reads
  4. तारे - तारादेवी पांडेय

    नील गगन के शुचि प्रांगण में, झिलमिल क्यों करते नादान?सुनते हो क्या थर-थर मन से, तुम मेरा संकल्प आह्वान॥

    12.4K reads
  5. सुनो - तारादेवी पांडेय

    निर्भय रहने दो, मत छेड़ो इस वीणा के तार।किसे सुनाओगे तुम इसकी सूनी-सी झंकार॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like