जिदंगी - तारादत्त निर्विरोध

तारादत्त निर्विरोधतारादत्त निर्विरोध14 Sept 1939 – 14 Sept 2013

8 min read · 12.4K reads

(1)
कभी एक पर्वत थी जिदंगी
सूनी-अकेली-अबोली-सी,
किसी ने छुआ फूल बन गई,
किसी ने झटक दिया
पाँखुरी-सी बिखर गई।
तब जाना:
न कभी वह फूल थी,
न राई-पर्वत,
एक खिलौना भर थी
टूट बिखर कर
होती रही आहत।
कोई और जिदंगी
पास आई तो
वह प्रभावित हुई
और किसी बिछोह के साथ
रह गई छुईमुई।

(2)
एक मुसफिर थी जिदंगी
जिसका संफर
जहां से होता शुरु
वहीं होता खत्म।
फिर कोई दूसरा सफर
होता शुरु
किसी तीसरे-चौथे
संफर के लिए।

(3)
हर बार जिदंगी
एक घर से बदलती रही
दूसरा घर,
कभी भीतर, कभी बाहर,
और मैं कहता रहा
जल्दी ही लौट आना घर,
बाहर सब कहीं है
कोई डर,
किंतु वह नहीं लौट पाती घर तक,
और रह जाती है
किसी संफर तक।

(4)
बड़ी बदनसीब थी जिदंगी
जब करीब थी जिदंगी ।
वह आती
मुझे अकेला छोड़ कर
जाने के लिए,
रिश्ते भी बनाती
तो उन्हें तोड़कर
जाने के लिए।
कितनी ंगरीब थी जिदंगी
जब अपनी रंकीब थी जिंदगी।
--
औरत
औरत
नहीं मरनी चाहिए औरत
पति से पहले,
सब समाप्त हो जाता है
भीतर-बाहर
मन का डर
और घर भी नहीं रह जाता
कोई घर।

नहीं मरनी चाहिए औरत
उसके बाद
पति रहता है मृतप्राय:
विकल्पहीन या निरुपाय
खाली सड़क या फुटपाथ-सा
ठहरे हुए वक्त, फटी हुई ामीन
और कटे हुए हाल-सा
होता है औरत का घर से
गहरा प्यार, पक्का जुड़ाव
और घुस नहीं पाते
घर में अभाव।
नहीं मरनी चाहिए औरत
घर हो जाता है
उजड़े हुए उद्यान-सा,
और एक पूरा साथ
किसी खण्डित मकान-सा।
नहीं मरनी चाहिए औरत,
कोई मर्म नहीं रह जाता
माँ-बहन या संगिनी होने का,
बहुत पाकर सब खोने का।
तारादत्त निर्विरोध
About the poet

तारादत्त निर्विरोध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँ