गोरी हथेली पर - तारादत्त निर्विरोध

तारादत्त निर्विरोधतारादत्त निर्विरोध14 Sept 1939 – 14 Sept 2013

2 min read · 12.4K reads

ऊँची पहाड़ी पर
खेल रहा बाल रवि
कमसिन पहाड़िन की
गोरी हथेली पर ।

घेर में किरणों के
उछल रहा
जैसे गोद ममता की
लेने खिलौने को
शिशु हो मचल रहा
उलझे हैं तार-तार
प्रेम की पहेली पर ।

पंछियों के नीड़ों में
उग आया शोर
चढ़ रही है सीढ़ियाँ
पर्वत की ओर
यौवन का रंग चढ़ा
निर्जन के गाँव की
गूंगी सहेली पर ।
तारादत्त निर्विरोध
About the poet

तारादत्त निर्विरोध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like