तुम्हारी राह तकते बीत गया - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी राह तकते बीत गया जमाना
तुम तो आये नहीं, आया तुम्हारा बहाना

कहते हो, मुझको भूल जाओ, कितना आसान है
कहना, पर कितना मुश्किल है भूल जाना

इंतजारे-मय-ओ सागर सदा नहीं रहता साकी
पलटकर कभी नहीं आता, शबाब का जमाना

हम भी हुस्न की दुनिया का दरवेश हैं, हमें भी
आता है इश्क की माँग पर, अपना दिल जलाना

दुख होता है, कर याद जिस साज से हरारत था
हमें, महफ़िल में तुम्हारा उसी साज को बजाना

इतनी बेगानगी भी अच्छी नहीं,जिंदगी की राह पर
कुछ दूर साथ चलकर, फ़िर लौट तुम्हारा जाना
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी