तुमको चाहिये था बहाना, हमको सताने के लिये - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

तुमको चाहिये था बहाना, हमको सताने के लिये
हम भी बैठे हैं, तुम्हारा सितम उठाने के लिये

करते भी क्या, रोजे-मशहर में हो भी आया
हमको, तो कदम चल पड़ा मैखाने के लिये

शमे–महफ़िल होके भी महफ़िल से दूर रहे हम
तुम, गैर को ढूँढ़ती रही, जी बहलाने के लिये

तुम्हारी चाहत थी, किस्सा-ए-गम का सुनाऊँ तुमको
हंगामें-नज-अ में खबर तो दिया था आने के लिये

मुद्दत से सोई पड़ी थी दिल की बस्ती,चला
आया था, तेरी मुहब्बत से उसे जगाने के लिये
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like