स्निग्धा बिछलती थी मेरे अंग से - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

8 min read · 12.4K reads

मेरे प्राण, मन को पीड़ा से बचने की
तब कोई राह नहीं मिलती , जब
तृषा, पीछे से मेरी बाँह पकड़कर मुझे
खींच, अपने हृदय क्षितिज में बनी
स्मृतियों की संचित उस छाया में ले जाती
जहाँ, मैं कभी अपूर्व यौवना, रूप-रंग
रसपूर्ण स्वर्ण में घुली, साकार कमल थी

मेरे यौवन की मुकुल मालती में
कस्तूरी मृग सी सुगंध रहा करती थी
समीर, छूने आहें भरता था
दीप्ति शोभा, अरुण किरणें सी
मेरे चारो ओर नाचा करती थीं
मत्त त्रिभुवन पूछा करता था, अरि,ओ !
रक्त- मांस की मूर्ति, सच –सच कहना
धरा पर आने के पहले,तू कहाँ रहती थी

तेरी आँखें इस जगत की नहीं लगतीं
तू कवि के अनंत कल्पना की है मूर्ति
तेरी किसलय से अधर पर, जग की
आँखों की है लाली खेल रही
ओ! तप्त नर की समस्त संचित आभा सी
दीखने वाली, तू एक फ़ूल में इतने
तरह की गंध कहाँ से भर ले आयी

बजती थी जब मेरे पाँवों की पाजेब
सुन आवाज, सुरेन्द्र सहम-सहम उठता था
सुबह का आसमां पर आया सूरज, लौटकर
जाने का नाम नहीं लेता था
स्निग्धा बिछलती थी मेरे अंग- अंग से
जब लेती थी अंगराई, मकरंद झड़ा करता था

मेरी काली-काली अलकों में
सुख ललकों के प्राण तल से, त्रिकाल
सुरभि की ऊँची -ऊँची लहरें उठा
करती थीं, जिसके ज्वलंत वेगों
के आगे, शांति मलिन दीखती थी

आज चिंता करती हूँ मैं जितनी
उस अतीत की, उतनी ही हृदय
अनंत में दुख की रेखाएँ बनतीं
समझ में नहीं आता, दुनिया से बेखबर
बहने वाली मदमत्त सरिता कैसे सूख गई

कैसे, जिन पत्तियों पर सूरज स्वयं
आकर, ऋषि की कामेच्छा से नित
विश्राम किया करता था,उसे हल्की
हवा उड़ाकर,अपने संग कैसे ले गयी
नव-नव दुख की ज्वाला कराल से
देवों की सृष्टि विलीन होती रही
सूरज इसे देखता कैसे रह गया
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी