मुझको तुम सा यार चाहिये - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

मुझको तुम सा यार चाहिये
यार, एक तरहदार1 चाहिये

ताकते–खलिशे-खार2 रही नहीं
मुझको निहकते- गुलज़ार3 चाहिये

गमे-फ़ुरकत की गर्मी दूर से ही
जला देती,और नहीं इंतजार चाहिये

बेकाबू होती जा रही सामन्दे-जवानी4
कैसे संभालूँ, एक सलाहकार चाहिये

तड़प-तड़पके गुजर रही रात, मेरे
रुसवा5दिल को एक राज़दार चाहिये
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like