मेरे जीवन निशि का कभी नहीं हो भोर - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

प्रभु! संध्या की उत्ताल जलधि में
गिरि भार बना मेरा प्राण तिनका
मन के हिलाये अब नहीं हिलता
ऐसे में तु्म क्या करोगे ,सुनकर
मेरे मरु जीवन की तप्त कथा

सचमुच चाहते तुम, मेरा भला
तो मुझे यह वर दो कि
मेरे दुख की गहन अंधतम
निशा का कभी न हो भोर
कभी न खिले मेरे हृदय की
मुरझाई कलियाँ, कभी न
वषंत के लिये अधीर हो

मैं नहीं चाहती, मेरे जीवन तट पर
तुम्हारी करुणा से सिंचित होकर
एक भी वटवृक्ष की छाँव हो
जो मनुज का उपहास उड़ाने
जगति की दुख-विपदा को लेकर
नित आकाश की ओर चढ़ता हो
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी