कोई किसी का हाले दिल मुड़कर - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

कोई किसी का हाले दिल मुड़कर पूछता नहीं
जो जाता यहाँ से, कभी लौटकर आता नहीं

भरी महफ़िल में मेरे प्यार को जिस कदर
बे-आबरू किया, ऐसा कोई बुलाकर करता नहीं

जहाँ कुछ लोग वफ़ा करके भी शर्माते हैं
वहीं ज़फ़ा करने वाला ज़फ़कार शर्माता नहीं

अपनी बेताबी बढ़ाकर,उसकी कदमों तक को ले
जाता नहीं, आज तनहा दिल बैठकर रोता नहीं

क्यों न चीखूँ किसी को याद कर, मेरी आवाज
को सुनकर कोई क्यों कर आता नहीं
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like