चिंता करता हूँ मैं जितना - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

5 min read · 12.4K reads

चिंता करता हूँ मैं जितना
विश्व कुहर में डूब जाता हूँ उतना
सोचता हूँ, मेरी छाती से लिपटा
दर्द, जो दिन-रात मेरे गात को
शिशि–पात सा हिलाया करता था

जो हर क्षण, गिरि श्रेणी सा
मेरी आँखों में खड़ा रहता था
जिसके कौतुक क्रीड़ा के प्रबल वेग
का श्रोत, उछल-उछलकर, मेरे
प्रा्ण जल को करता था हिलकोरा

उससे कैसे कह दूँ कि, जिस आकस्मिकता के
कण से बना था मैं, उसी में फ़िर से
मिल, विलुप्त होने जा रहा हूँ आज
तुम्हारा तो न अंत, न पथ, न लक्ष्य
देकर तुमको जीवन दान, कैसे ले चलूँ साथ

नियति पर मेरा स्वल्प अधिकार नहीं
जनारण्य से दूर, जहाँ शून्य से बना
मौन, नाश विध्वंश का प्रभाव नहीं
वहाँ जाकर अपना घर बसाऊँ,आज तक
किसी मनुज को, मिला अधिकार नहीं

ऐसे भी मानव जीव न वेदी पर
परिणय हो केवल मिलन संग मिलन का
विछोह का हो कोई आधार नहीं
तब कैसे कोई, विश्वास करेगा
नियति से पाये अपने सुख पर, जो
दुख का किया कभी अवसाद नहीं
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी