भरी महफ़िल से आँखें बचाकर जो - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

भरी महफ़िल से आँखें बचाकर जो
तूने मुझे अपने गले से लगाया

वीरानों में बहार आ गई , दिल-ए-
नाशाद को मुद्दतों बाद चैन आया

जो जमाने के तूफ़ां की मौज से बचे
हम, तो फ़िर मिलेंगे,गर खुदा मिलवाया

फ़ुरकत की आग में सब कुछ जल गया
मेरे ही मुख से यह बयां क्यों करवाया

दुनिया में हर एक से इन्सानियत का
वार नहीं उठता, जो आज तूने उठाया
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like