आपका दिल मेरे प्यार के काबिल नहीं - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

आपका दिल मेरे प्यार के काबिल नहीं है
खाक में मिल जाना साहिल नहीं है

मेरा दिल बिस्मिल है, कातिल नहीं है
कहती है, यह रंगे महफ़िल नहीं है
 
जिक्र मेरी बदी की महफ़िल में हो, मेरा
गम इन्तिहाने इश्क के काबिल नहीं है
 
न आप मिलने पे आमादा हैं,न मैं मिलने के
काबिल हूँ , इस मुहब्बत की मंजिल नहीं है
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like