आ जा कि तेरा आज भी इंतजार - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

आ जा कि तेरा आज भी इंतजार है
तेरे बिन दुनिया में जीना दुशवार है

तेरी नजरों से हम दूर सही, मगर मेरा
दिल आज भी तेरी जुल्फ़ों में गिरफ़्तार है

जाने क्या सकून मिलता, तेरी गली में,मेरे
दिल को पाँव बढ़ता चला आता यहाँ,बार-बार है

माना कि दुनिया में खुशियों की कमी नहीं
मगर, अपने यार बिना सब कुछ बेकार है

तू रह कहीं, मर्जी तेरी, मगर इतना तू
याद रख, यह दुनिया एक बाजार है
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like