कुछ संबंध

तारा सिंह विर्कतारा सिंह विर्क

1 min read · 12.4K reads

बैल इतना दुखी

इसके लिए कहीं मैं मर जाऊँ

मुंशी बनाते आदमी, बच्चों से

दिल मेरा दुखी

पतझड़ को सौंप दूँ सर्वस्व

वह फूलों को रहने दें तो

पेड़ यों जैसे मैं हूँ

आलिंगन करने को आता मन

कभी पेड़ ने आराम देने को बुलाया

तो ले लिया

जीवन बियाबान की नदी में

नहाते मैले पैसे जैसे मेरे बच्चे

मेरी आत्मा है हाथ इन्हीं के

किसी देश का ख़ून है लड़ता

कि काया कुश्ता हो जाती

कोख भूख की जन्म रही है

ग़ाज़ी और शहीद

भूख बनी दीवाली साझी

भूख बनी बकरीद

हर जीवन में सभी जगह बस भूख रही प्रधान

जगह-जगह झगड़े व्यापारी

रामराज्य का कलश सुनहरी कहाँ बचेगा

सोच रहे सरमायेदार

देख-देख ये पंछी उड़ते

गेहूँ की बालियाँ जग रहीं, देख रहीं आसमान

पहली बार इनको आदम ने मुँह लगाया

याद करें जब उस पल को रोएँ या चिल्लाएँ

नूर से पैदा होकर नारी में पड़ते जाएँ

आदि, अंत का हुआ मेल

पी-पीकर मिट्टी का तेल

लोहे के पंछी जाते उड़-उड़कर करें अनोखे खेल।

तारा सिंह विर्क
About the poet

तारा सिंह विर्क

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी