आए हुए इतना समय बीता
धरती खोद इन्होंने निकाली
सड़कें, जंगलों के बीच में से
खंडहर वन भगा दिए
पर अभी इन्हें पता नहीं कि कहाँ है
और न ही शायद पता चल सके
पछताते पूछते ख़ूब
सीखना है धर्म इनका
लेकिन सीखते नहीं
सीखें क्या? इनके ख़्याल नहीं सोते
अपनी बेचैनी में भूले
यह भी न जाने कौन थे
फिर चलेगा पता कि है कहाँ?
इन्हें नहीं मालूम
न ले सकते पता ये, न परवाह
हम कौन और कहाँ हैं?
यह भी न पूछें कि कौन हाँकता हमको
यदि कहीं पूछ लें शायद
...दुबारा।








