आज़ादी से नींदों तक - नज़्म

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी की चट्टानों से

सज़ाओं का समुंदर टकराता है

और सफ़ेद चट्टानें समुंदर की काली कर देने वाली ताक़त से बे-ख़बर

ख़्वाबों के ग़ुरूर से लबरेज़ हैं

पानी चट्टानों में रास्ते बनाता रहता है

और ऐसे में कोई नहीं जानता

हम आज़ादी के जोग में

तन्हाई के किस किस जंगल में भटके हैं

आज़ादी के लिबास को अपना बदन समझ कर

वहशी सन्नाटों की आमद से बे-ख़बर

हम कहाँ कहाँ भटके हैं

और जब लिबास फट जाते हैं

हम इन चिथड़ों को अपने बे-लिबास तन्हाइयों में

यूँ छुपा लेते हैं

जैसे ज़िंदा माँ की आँखें मुर्दा बच्चे की आख़िरी दीदार को छुपा लेती हैं

तो ऐसे में समुंदर सैलाब हो जाता है

और सफ़ेद चट्टानें

सज़ाओं में दफ़्न

अपने अलावा सब कुछ भूल जाने पर मजबूर हो जाती हैं

हम सैलाब में न बहे जाने का दुख लिए

नींदों तक आ जाते हैं

और हम चट्टानों से गुज़रने वाले पानी के रास्ते बंद नहीं कर सकते तो

हँस देते हैं

और नींदों की भीक जम्अ' करते करते

वहशी सन्नाटों की आमद के हौल में

हम सोना भूल जाते हैं

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी