ये शहर अपनी इसी हा-ओ-हू से ज़िंदा है - तालीफ़ हैदर

तालीफ़ हैदरतालीफ़ हैदर1 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

ये शहर अपनी इसी हा-ओ-हू से ज़िंदा है
तुम्हारी और मिरी गुफ़्तुगू से ज़िंदा है

कुछ इस कदर भी बुराई नहीं है मज़हब में
जहान कलमा-ए-ला-तक़नतू से ज़िंदा है

हम अपनी नफ़स-कुशी की तरफ़ नहीं माइल
कि अपना जिस्म तो बस आरज़ू से ज़िंदा है

अब उस के बाद बताएँ तो क्या बताएँ हम
तमाम क़िस्सा-ए-मन है कि तू से ज़िंदा है

हम इस के बाद भी सरगर्म-ए-ज़िंदगी हैं कि दिल
बस एक क़तरा-ए-ताज़ा-लहू से ज़िंदा है
तालीफ़ हैदर
About the poet

तालीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तालीफ़ हैदर

  1. बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देना - तालीफ़ हैदर

    बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देनातो मैं ने तय किया इस दश्त को दीवार कर देना

    12.4K reads
  2. हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैं - तालीफ़ हैदर

    हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैंमंज़िल से परे दश्त-ए-बला देख रहे हैं

    12.4K reads
  3. हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होते - तालीफ़ हैदर

    हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होतेज़ुल्फ़ों की तरह तेरी परेशाँ नहीं होते

    12.4K reads
  4. न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई का - तालीफ़ हैदर

    न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई काहमें तो शौक़ है बस यूँही नय-नवाई का

    12.4K reads
  5. नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचा - तालीफ़ हैदर

    नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचाफिर मैं ने उसे अपने हवस-ज़ार में खींचा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like