सहरा से आने वाली हवाओं में रेत है - तहज़ीब हाफ़ी

तहज़ीब हाफ़ीतहज़ीब हाफ़ी

3 min read · 12.4K reads

सहरा से आने वाली हवाओं में रेत है
हिजरत करूँगा गाँव से गाँव में रेत है

ऐ क़ैस तेरे दश्त को इतनी दुआएँ दीं
कुछ भी नहीं है मेरी दुआओं में रेत है

सहरा से हो के बाग़ में आ हूंँ सैर को
हाथों में फूल हैं मिरे पाँव में रेत है

मुद्दत से मेरी आँख में इक ख़्वास है मुक़ीम
पानी में पेड़ पेड़ की छाँव में रेत है

मुझ सा कोई फ़क़ीर नहीं है कि जिस के पास
कश्कोल रेत का है सदाओं में रेत है
तहज़ीब हाफ़ी
About the poet

तहज़ीब हाफ़ी

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like