मरने की मुझ को आप से हैं इज़तिराबियाँ

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

मरने की मुझ को आप से हैं इज़तिराबियाँ

करता है मेरे क़त्ल को तू क्यूँ शिताबियाँ

मेरा ही ख़ानुमाँ नहीं वीराँ हुआ कोई

बहुतों की की हैं इश्क़ ने ख़ाना ख़राबियाँ

ख़्वान-ए-फ़लक पे नेमत-ए-अलवान है कहाँ

ख़ाली है महर-ओ-माह की दोनों रिकाबियाँ

हरगिज़ ख़ुम-ए-फ़लक में नहीं है शराब-ए-इश्क़

ग़ुंचों की ख़ून-ए-दिल से भरी हैं गुलाबियाँ

हल्क़ों से उस की ज़ुल्फ़ के रुख़्सार है अयाँ

'ताबाँ' जथे में देखो हैं क्या माह-ताबियाँ

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like