ख़ूबाँ जो पहनते हैं निपट तंग चोलियाँ

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

ख़ूबाँ जो पहनते हैं निपट तंग चोलियाँ

उन की सजों को देख मरें क्यूँ न लोलियाँ

होंटों में जम रही है तिरे आज क्यूँ धरी

भेजी थीं किस ने रात को पानों की ढोलियाँ

जिस दिन से अँखड़ियाँ तिरी उस को नज़र पड़ीं

बादाम ने ख़जिल हो फिर आँखें न खोलियाँ

तारे नहीं फ़लक पे तुम्हारे निसार को

लाया है मोतियों से ये भर भर के झोलियाँ

सुम्बुल को पेच-ओ-ताब अजब तरह की हुई

ज़ुल्फ़ें जब उन ने जा के गुलिस्ताँ में खोलियाँ

गुलशन में बहसने को तुम्हारे दहन के साथ

खोला था मुँह को कलियों ने पर कुछ न बोलियाँ

ताबाँ क़फ़स में आज हैं वे बुलबुलें ख़मोश

करती थीं कल जो बाग़ में गुल से किलोलियाँ

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like