कभी पर्दा-दर हूँ मैं राज़ का कभी हूँ मैं पर्दा-ए-राज़ में

ताैफ़ीक़ हैदराबादीताैफ़ीक़ हैदराबादी

1 min read · 12.4K reads

कभी पर्दा-दर हूँ मैं राज़ का कभी हूँ मैं पर्दा-ए-राज़ में

कि हक़ीक़त इक मिरी मुश्तरक है हक़ीक़त और मजाज़ में

ये कहाँ के जल्वे समा गए ये कहाँ की हैरतें छा गईं

कि हज़ारों आइने लग गए हैं निगाह-ए-आइना-साज़ में

कभी तू भी तालिब-ए-रहम हो कभी तू भी ग़ैर पे जान दे

कभी जल्वा-गर हो ख़ुदा करे तिरा नाज़ मेरे नियाज़ में

कभी ये भी देखते देखते मिरी आँख से न टपक पड़े

कि गुदाज़ आलम-ए-ख़ून-ए-दिल है मिरे जिगर के गुदाज़ में

न करूँ सलाम जो का'बा को न करूँ जो सज्दा तो क्या करूँ

है ख़याल-ए-बुत मिरे सामने मैं खड़ा हुआ हूँ नमाज़ में

तिरी बर्क़-ए-जल्वा जला चुकी थी उठा के पर्दा-ए-रुख़ मगर

मिरी बे-ख़ुदी ने छुपा लिया मुझे अपने पर्दा-ए-राज़ में

मिरी शोहरतें मुझे खींच लाईं फ़रेब दे के वगर्ना मैं

वो तिलिस्म-ए-आलम-ए-राज़ हूँ कि रहा हूँ मुद्दतों राज़ में

किसी तरह हो तो गई सहर मगर अब ये डर है लगा हुआ

मिरी शाम-ए-ग़म न शरीक हो कहीं उन की ज़ुल्फ़-ए-दराज़ में

वो तिलिस्म-ए-गुमशुदगी हूँ मैं कि बक़ा है अपनी फ़ना मुझे

मिरी ख़ामुशी है नवा-गरी मैं निहाँ हूँ पर्दा-ए-साज़ में

ताैफ़ीक़ हैदराबादी
About the poet

ताैफ़ीक़ हैदराबादी

मूल नाम : सय्यद जलालुद्दीन जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना निधन : 21 Aug 1921 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 12 Poems / Stories

More from ताैफ़ीक़ हैदराबादी

  1. उस ने कहा हस्ती तिरी मैं ने कहा जल्वा तिरा

    उस ने कहा हस्ती तिरी मैं ने कहा जल्वा तिराउस ने कहा फिर नीस्ती मैं ने कहा पर्दा तिरा

    12.4K reads
  2. वो क्या जानें कि दिल क्यूँकर किसी के दिल से मिलता है

    वो क्या जानें कि दिल क्यूँकर किसी के दिल से मिलता हैकि छुप कर मिलने वालों का पता मुश्किल से मिलता है

    12.4K reads
  3. ब-रंग-ए-शम्अ रो-रो कर बसर की

    ब-रंग-ए-शम्अ रो-रो कर बसर कीशब-ए-ग़म इस तरह हम ने सहर की

    12.4K reads
  4. फिर हुजूम-ए-हवस ओ आलम-ए-तन्हाई है

    फिर हुजूम-ए-हवस ओ आलम-ए-तन्हाई हैफिर वही सिलसिला-ए-अंजुमन-आराई है

    12.4K reads
  5. नाज़ ग़फ़लत के उठाता हूँ मैं हुश्यारी में

    नाज़ ग़फ़लत के उठाता हूँ मैं हुश्यारी मेंआलम-ए-ख़्वाब है गोया मिरी बेदारी में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे