फिर हुजूम-ए-हवस ओ आलम-ए-तन्हाई है

ताैफ़ीक़ हैदराबादीताैफ़ीक़ हैदराबादी

1 min read · 12.4K reads

फिर हुजूम-ए-हवस ओ आलम-ए-तन्हाई है

फिर वही सिलसिला-ए-अंजुमन-आराई है

रहम कर ऐ हवस-ए-लज़्ज़त-ए-आज़ार न छेड़

दिल-ए-बीमार ने मर मर के शिफ़ा पाई है

दाद लें किस से तिरी दीद की ऐ हुस्न-ए-निगार

ख़ुद तमाशा तिरे जल्वे का तमाशाई है

देख तो चल के शहीदान-ए-वफ़ा का आलम

ख़ून ज़ख़्मों से निकलता है बहार आई है

फिर वही दस्त-ओ-गरेबान हैं वही जोश-ए-जुनूँ

फिर वही याद वही बादिया-पैमाई है

ख़ुद मिरी सुब्ह सुना देगी उन्हें हाल मिरा

मिरा ख़ामोश ही रहना मिरी गोयाई है

दिल-पसंद-ए-निगह-ए-नाज़-ए-बुताँ है 'तौफ़ीक़'

ऐन बुत-ख़ाने में का'बे ने जगह पाई है

ताैफ़ीक़ हैदराबादी
About the poet

ताैफ़ीक़ हैदराबादी

मूल नाम : सय्यद जलालुद्दीन जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना निधन : 21 Aug 1921 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 12 Poems / Stories

More from ताैफ़ीक़ हैदराबादी

  1. उस ने कहा हस्ती तिरी मैं ने कहा जल्वा तिरा

    उस ने कहा हस्ती तिरी मैं ने कहा जल्वा तिराउस ने कहा फिर नीस्ती मैं ने कहा पर्दा तिरा

    12.4K reads
  2. वो क्या जानें कि दिल क्यूँकर किसी के दिल से मिलता है

    वो क्या जानें कि दिल क्यूँकर किसी के दिल से मिलता हैकि छुप कर मिलने वालों का पता मुश्किल से मिलता है

    12.4K reads
  3. ब-रंग-ए-शम्अ रो-रो कर बसर की

    ब-रंग-ए-शम्अ रो-रो कर बसर कीशब-ए-ग़म इस तरह हम ने सहर की

    12.4K reads
  4. नाज़ ग़फ़लत के उठाता हूँ मैं हुश्यारी में

    नाज़ ग़फ़लत के उठाता हूँ मैं हुश्यारी मेंआलम-ए-ख़्वाब है गोया मिरी बेदारी में

    12.4K reads
  5. न पूछो हाए किस मुश्किल से टाला अपने मेहमाँ को

    न पूछो हाए किस मुश्किल से टाला अपने मेहमाँ कोनिकल कर आप से हम ने निकाला दिल से अरमाँ को

    12.4K reads