धीरे धीरे ढलते सूरज का सफ़र मेरा भी है

Swapnil Kumar TiwariSwapnil Kumar Tiwari6 Oct 1984

1 min read · 12.6K reads

धीरे धीरे ढलते सूरज का सफ़र मेरा भी है

शाम बतलाती है मुझ को एक घर मेरा भी है

जिस नदी का तू किनारा है उसी का मैं भी हूँ

तेरे हिस्से में जो है वो ही भँवर मेरा भी है

एक पगडंडी चली जंगल में बस ये सोच कर

दश्त के उस पार शायद एक घर मेरा भी है

फूटते ही एक अंकुर ने दरख़्तों से कहा

आसमाँ इक चाहिए मुझ को कि सर मेरा भी है

आज बेदारी मुझे शब भर ये समझाती रही

इक ज़रा सा हक़ तुम्हारे ख़्वाबों पर मेरा भी है

मेरे अश्कों में छुपी थी स्वाती की इक बूँद भी

इस समुंदर में कहीं पर इक गुहर मेरा भी है

शाख़ पर शब की लगे इस चाँद में है धूप जो

वो मिरी आँखों की है सो वो समर मेरा भी है

तू जहाँ पर ख़ाक उड़ाने जा रहा है ऐ जुनूँ

हाँ उन्हीं वीरानियों में इक खंडर मेरा भी है

जान जाते हैं पता 'आतिश' धुएँ से सब मिरा

सोचता रहता हूँ क्या कोई मफ़र मेरा भी है

Swapnil Kumar Tiwari
About the poet

Swapnil Kumar Tiwari

Swapnil Kumar Tiwari is a popular young poet. He was born on 06 October 1984 in Ghazipur, Uttar Pradesh.

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी