रह कर भी तुझ से दूर तिरे आस-पास हूँ

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

रह कर भी तुझ से दूर तिरे आस-पास हूँ

हिज्राँ में जल रही हूँ मैं जैसे कपास हूँ

क़ब्ज़ा किया है किस ने ये मेरे शुऊ'र पर

इक उम्र हो गई है मुझे बद-हवास हूँ

दुनिया न देख पाएगी तेरा कोई भी ऐब

मुझ को पहन के देख मैं तेरा लिबास हूँ

जिस से मिरा सुकून भी देखा नहीं गया

दा'वा वो कर रहा है तिरा ग़म-शनास हूँ

मैं मुस्कुरा के बात तो करती हूँ ऐ 'सिया'

अब किस को मैं बताऊँ की कितनी उदास हूँ

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी