न रहबर ने न उस की रहबरी ने

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवीशिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

1 min read · 12.4K reads

न रहबर ने न उस की रहबरी ने

मुझे मंज़िल 'अता की गुमरही ने

बना डाला ज़माने भर को दुश्मन

फ़क़त इक अजनबी की दोस्ती ने

वो क्यूँ मुहताज हो शम्स-ओ-क़मर का

जिला बख़्शी हो जिस को तीरगी ने

बदन काँटों से कर डाला है छलनी

हमारा गुल-रुख़ों की दोस्ती ने

बदल डाला मज़ाक़-ए-गुल-परस्ती

चमन में अध-खिली सी इक कली ने

क़यामत बन गई रहमत सरापा

क्या किया आप की हम-साएगी ने

शिकायत बर्क़ की ऐ 'बर्क़' कैसी?

मुझे फूँका है गुल की पंखुड़ी ने

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी
About the poet

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

View profile & all 10 Poems / Stories